सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक आयोजित – uttarakhandawaaz.in

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्य सचिव ने डोर-टू-डोर सफाई, सोर्स सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

देहरादून,
सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव Anand Bardhan की अध्यक्षता में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन को प्रभावी बनाने और कूड़ा प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जहां-जहां कूड़ा प्रोसेसिंग हेतु आवश्यकता है, वहां शीघ्र भूमि चयन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।


ऑनलाइन ट्रैकिंग एवं जवाबदेही प्रणाली विकसित करने पर जोर

मुख्य सचिव ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं कूड़ा निस्तारण में लगे वाहनों, उनके चालकों और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी और वेतन आधारित ऑटो सिस्टम लागू करने पर भी होमवर्क करने को कहा।


मशीनरी व नवीन तकनीकों के त्वरित उपयोग के निर्देश

मुख्य सचिव ने शहरी विकास सचिव Nitesh Jha को निर्देशित किया कि जिन शहरी निकायों में मशीनों एवं उपकरणों की आवश्यकता है, वहां किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित आधुनिक तकनीकों को आत्मसात करते हुए उनके प्रभावी उपयोग के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर भी बल दिया।


देहरादून में GPS आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग का ट्रायल

बैठक में जानकारी दी गई कि Dehradun में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग का ट्रायल वर्तमान में चल रहा है। GPS आधारित ऑनलाइन मॉनिटरिंग से अधिकारी निगरानी कर सकेंगे तथा आम नागरिक भी कूड़ा वाहन की लोकेशन, आगमन समय और शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

शीघ्र ही इस GPS आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव रणवीर चौहान, सचिव डी.एस. गब्रियाल, हॉफ वन विभाग रंजन मिश्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *