देहरादून ,
पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में विस्तृत एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार करने को कहा है।
सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना समेत हाल में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कार्मिकों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है।
दिए गए प्रमुख निर्देश
-
मुख्य सचिव को अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा हेतु एसओपी बनाने के निर्देश
-
उत्तराखंड पुलिस प्रमुख (डीजीपी) को सरकारी कार्यालयों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा
-
ऐसी घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश
-
देहरादून पुलिस को शिक्षा निदेशालय प्रकरण में दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा
इस अवसर पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।