गणतंत्र दिवस पर पुलिस जवानों को बड़ी सौगात, 46 अपर गुल्मनायक बने गुल्मनायक

 देहरादून ,

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों को बड़ी सौगात दी गई है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा 46 अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं अपर गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी को पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें गुल्मनायक पीएसी/आईआरबी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

यह पदोन्नति पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल और कार्यक्षमता के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करेंगे।

— मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *