प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून, 
राजधानी स्थित लोक भवन में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस, शौर्य और पराक्रम की अनुपम मिसाल है। उन्होंने धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया तथा सत्य, न्याय और करुणा के मूल्यों पर आधारित एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपनी शिक्षाओं और आदर्शों के माध्यम से संपूर्ण विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहने, अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने और समाज में भाईचारे एवं सद्भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता के कल्याण के लिए पथ-प्रदर्शक हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

2 thoughts on “प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *