तहसील स्तर पर मिलेगी प्रेस मान्यता, जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली: वंशीधर तिवारी – uttarakhandawaaz.in

तहसील स्तर पर मिलेगी प्रेस मान्यता, जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली: वंशीधर तिवारी

देहरादून ,
महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रेस मान्यता को अब तहसील स्तर पर प्रदान किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है। यह नियमावली अब अंतिम चरण में है।

एकदिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर मान्यता मिलने से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोशल मीडिया नियमावली को भी शीघ्र लागू किया जाएगा। यह नियमावली उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पहले से लागू है, जिसे अब उत्तराखण्ड में लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। नियमावली लागू होने से सोशल मीडिया पर कार्यरत पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे तथा उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित होगा।

महानिदेशक सूचना ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश के पत्रकारों को सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान मिले, जिससे वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

4 thoughts on “तहसील स्तर पर मिलेगी प्रेस मान्यता, जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली: वंशीधर तिवारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *