एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज – एटलिटिका-2025 – uttarakhandawaaz.in

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज – एटलिटिका-2025

प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लंबी छलांग

चक्का फेंक में ध्रुव व नंदिनी राणा अव्वल | गोला फेंक में शशांक टम्टा व प्रणवी ने मारी बाजी

देहरादून ,
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 के दूसरे दिन मैदान विभिन्न कौशल और रोमांचक स्पर्धाओं से सराबोर रहा। चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, 200 मीटर दौड़ और बास्केटबॉल मुकाबलों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।


मुख्य परिणाम

चक्का फेंक

  • बालक वर्ग – ध्रुव (एमबीबीएस 2021 बैच) विजेता

  • बालिका वर्ग – नंदिनी राणा विजेता

गोला फेंक

  • बालक वर्ग – शशांक टम्टा

  • बालिका वर्ग – प्रणवी

लंबी कूद

  • बालक वर्ग – प्रद्यूमन (एमबीबीएस 2021 बैच) ने सबसे लंबी छलांग लगाकर खिताब जीता

  • बालिका वर्ग – ईशा (एमबीबीएस 2021 बैच) विजेता

200 मीटर दौड़

  • बालक वर्ग – लोविश (एमबीबीएस 2022 बैच) ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी कर ट्रॉफी जीती

बास्केटबॉल

  • बालक वर्ग – एमबीबीएस 2022 बैच विजेता

  • बालिका वर्ग – एमबीबीएस 2021 बैच विजेता


कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मलिक, स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

3 thoughts on “एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज – एटलिटिका-2025”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *