पर्यटकों ने एमडीडीए की सुविधाओं की की प्रशंसा, पार्क की बढ़ती लोकप्रियता से सहस्त्रधारा क्षेत्र में पर्यटन को नई गति
देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी हरित नीति और शहरी विकास की सोच का परिणाम है कि देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क आज शहर की नई पहचान बनकर उभर रहा है। स्थानीय नागरिकों से लेकर राज्य के विभिन्न जिलों और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक इस पार्क को देहरादून का नया आकर्षण मान रहे हैं। प्रकृति, हरियाली और आधुनिक सुविधाओं का संयोजन इसे राजधानी का सबसे लोकप्रिय ओपन-ग्रीन स्पेस बना रहा है।
एमडीडीए द्वारा विकसित यह पार्क आधुनिक हरित अवसंरचना, स्वच्छता और प्राकृतिक सौंदर्य का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने देहरादून को एक ताज़ा, सुरक्षित और प्राकृतिक सांस लेने की जगह प्रदान की है।
रोजाना बढ़ रही है पार्क की लोकप्रियता
शनिवार सुबह एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सिटी फॉरेस्ट पार्क के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने पार्क में उपलब्ध सभी सुविधाओं, अधोसंरचना और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान लगभग 1,000 से अधिक स्कूली बच्चे, उनके परिजन और अन्य राज्यों से आए पर्यटक पार्क में मौजूद थे। तिवारी ने सभी से संवाद कर पार्क के संबंध में फीडबैक लिया।
लगभग सभी आगंतुकों ने—
✔ स्वच्छता
✔ सुरक्षा व्यवस्था
✔ हरियाली और प्राकृतिक वातावरण
✔ बच्चों एवं युवाओं के लिए उपलब्ध गतिविधियों
✔ एमडीडीए की प्रबंधन क्षमता
की खुलकर प्रशंसा की।
सीएम धामी की दूरदृष्टि का साकार रूप
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सहस्त्रधारा रोड स्थित यह पार्क लगभग 12.45 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है और अब यह देहरादून की नई पहचान बन चुका है।
उन्होंने बताया—
“यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे आधुनिक हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण और शहरी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। पार्क प्रकृति, योग, आयुर्वेद, फिटनेस, बच्चों के खेल, पर्यटन और शांति—इन सभी का अद्भुत मिश्रण है।”
उन्होंने कहा कि पार्क में प्रवेश करते ही शहर की भीड़ और शोर पीछे छूट जाता है और एक वास्तविक वन जैसी अनुभूति होती है। तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण के बीच यह प्राकृतिक ओएसिस देहरादून के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
पर्यटन को मिल रहा नया संबल
बंशीधर तिवारी ने बताया कि पार्क की बढ़ती लोकप्रियता के कारण सहस्त्रधारा क्षेत्र में पर्यटन की नई संभावनाएँ विकसित हो रही हैं।
आने वाले समय में इस पार्क के इर्द-गिर्द पर्यटन आधारित गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर के और विस्तार की संभावनाएँ भी खुल रही हैं।

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.bh/register?ref=IXBIAFVY