देहरादून ,
राजधानी देहरादून के विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ ग्राम इठारना में डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था।
“हर बुजुर्ग, महिला, बच्चा सरकार के लिए प्रथम व्यक्ति”—डीएम देहरादून
शिविर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के अंतिम छोर में रहने वाला प्रत्येक नागरिक सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है।
डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
डीएम ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याएँ सुनीं
जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएँ, अपेक्षाएँ व मांगों को विस्तार से सुना।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि
-
सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए
-
योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को तुरंत लाभान्वित किया जाए
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 35 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहाँ लोगों की समस्याएँ सुनी गईं और मौके पर ही समाधान किया गया।
ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ — कई फैसले मौके पर ही
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्णय मौके पर ही लिए—
-
ग्राम पंचायत रानीपोखरी को कूड़ा निस्तारण हेतु वाहन स्वीकृत
-
मृत पशु के शव निस्तारण हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश
-
कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण
शिविर में मिले महत्वपूर्ण लाभ व सेवाएँ
शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा निम्न सेवाएँ प्रदान की गईं:
-
50 आधार कार्ड बनाए गए
-
64 छात्र-छात्राओं की रोजगार हेतु काउंसलिंग
-
2 जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र जारी
-
2 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी
-
33 आयुष्मान कार्ड बनाए गए
-
180 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच
-
नई गैस कनेक्शन हेतु 11 आवेदन प्राप्त
-
राशन कार्ड हेतु 6 आवेदन प्राप्त
-
2 महालक्ष्मी योजना किट एवं 10 किशोरी किट वितरित
-
3 लाभार्थियों को कृषि उपकरण पर 1.65 लाख रुपये अनुदान
-
3 लाभार्थियों को मौके पर पेंशन स्वीकृत
-
समाज कल्याण विभाग द्वारा 46 वृद्धजनों को 132 सहायक उपकरण वितरित
-
30 लाभार्थियों को पशु औषधि वितरित

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/es-AR/register?ref=UT2YTZSU
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.