हरिद्वार ,
नशा तस्करी पर सख्ती और जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने सघन चैकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 186 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत 55 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
27 नवंबर 2025 को अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
आरोपित का विवरण:
-
नावेद पुत्र असगर
-
निवासी : ग्राम पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार
बरामदगी:
-
186 ग्राम स्मैक (बाजार कीमत लगभग ₹55,80,000)
-
इलेक्ट्रॉनिक तराजू

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/futures/ref?code=IHJUI7TF
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?