रुड़की / देहरादून ,
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने क्वांटम विश्वविद्यालय, रुड़की के 5वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। समारोह में विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा साक्षी राज को प्रेसिडेंस मेडल से सम्मानित किया गया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के उन विशेष क्षणों में से एक है, जो परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम और समर्पण बनाए रखें।
राज्यपाल ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता—यह लंबे समय के कठिन परिश्रम का फल है। विद्यार्थियों को सीखते रहने, नई तकनीकों को अपनाने और “लाइफ लॉन्ग लर्निंग” की भावना रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एआई, डेटा एनालिटिक्स, रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग के युग में वही युवा नेतृत्व करेगा जो निरंतर ज्ञान अर्जित करेगा।
उन्होंने कहा कि भारत “अमृत काल” की महत्वपूर्ण यात्रा पर अग्रसर है और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव होगा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा अनुसंधान, नवाचार, उद्योग-सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में की गई प्रगति की सराहना की। साथ ही शिक्षकों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक दीपस्तंभ की तरह होते हैं।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. विवेक कुमार ने विश्वविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अजय गोयल, संस्थापक अध्यक्ष श्याम सुन्दर गोयल, डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित सहित अनेक गणमान्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/register-person?ref=JW3W4Y3A
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.bh/register/person?ref=QCGZMHR6