देहरादून ,
देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर आज पुलिस लाइन, देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।
अपने उद्बोधन में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता के बल पर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश की शांति, सुरक्षा और जनता की सेवा के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करें तथा अपने आचरण और सेवा से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने में योगदान दें।
– मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/register-person?ref=IXBIAFVY
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?