देहरादून,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य में बाहरी लोगों द्वारा डेमोग्राफी बदलने की मंशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान पर भी पलटवार किया और कहा कि लोकतंत्र में जनता ही किसी को गद्दी देती है।
भट्ट ने कहा कि राज्य में कोई भी व्यक्ति कानूनी रूप से भूमि खरीद सकता है, लेकिन यदि कोई गलत मंशा से भूमि कब्जे या देवभूमि के स्वरूप को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और अवैध कब्जों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है और बाहरी लोगों के सत्यापन और कालनेमी अभियान से राज्य में डेमोग्राफी से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन गैरजिम्मेदाराना है और जनता 2017 और 2022 के चुनावों में भाजपा पर भरोसा कर चुकी है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2027 में भी कांग्रेस का गद्दी हासिल करने का सपना अधूरा रहेगा।

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.bh/futures/ref?code=L4EUT9FG