देहरादून ,
जनपद हरिद्वार में शनिवार शाम हरियाणा पुलिस के एक दरोगा पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले आरोपी ने रविवार को देहरादून में आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सुनील कपूर के रूप में हुई थी, जिसे गोलीकांड के बाद से ही पुलिस की कई टीमें लगातार तलाश रही थीं। उसकी लोकेशन देहरादून के लक्ष्मण चौक क्षेत्र स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पर मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी।
पुलिस को देखते ही सुनील कपूर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दरोगा की हालत फिलहाल स्थिर
शनिवार को हरिद्वार में हुए हमले में घायल दरोगा को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है।