उत्तराखंड सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्त करने की प्रक्रिया के तहत दो आश्रितों को समूह “ग” की नौकरी प्रदान की है।

देहरादून ,

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद शहीद जगेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती किरन को समूह “ग” के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में नियुक्ति दी गई है। वहीं, शहीद आदर्श नेगी के भाई अभिषेक नेगी को समूह “ग” के पद पर अधीक्षण अभियंता, आठवां वृत्त, लोक निर्माण विभाग, नई टिहरी के कार्यालय में सेवायोजित किया जाएगा।

राज्य सरकार ने बताया कि उत्तराखंड के स्थायी निवासी शहीद सैनिकों (भारतीय सेना एवं अर्द्धसैनिक बल) के आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने के लिए नियमावली बनाई गई है। इसी नियमावली के तहत टिहरी गढ़वाल जिले के इन दोनों शहीद आश्रितों को नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *