CM धामी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश – ड्रग्स पर ऑपरेशन तेज करें, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएं

देहरादून,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (PSD) ने मंगलवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, ड्रग्स, सड़क मरम्मत और जनहित के मुद्दों पर कड़े निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के मुख्य निर्देश:

  • ड्रग्स पर ऑपरेशन: राज्य में चल रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, सीमाओं पर सघन चेकिंग व नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश।

  • CCTV निगरानी: सभी संवेदनशील स्थानों पर नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य।

  • सड़कें गड्ढामुक्त: मानसून समाप्त होते ही विशेष अभियान चलाकर सड़कें दुरुस्त की जाएं। टेंडर प्रक्रिया अभी पूरी करने के निर्देश।

  • जनता से जुड़ाव: CM ने घोषणा की कि वे जिलों का जायजा सड़क मार्ग से करेंगे।

  • रेत मिश्रण शिकायत: नमूना लेकर जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश।

  • सेवा पखवाड़ा: 17 सितंबर (PM मोदी का जन्म दिवस) से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक राज्यभर में सेवा, जनजागरूकता और जनहित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बैठक में मौजूद अधिकारी

प्रमुख सचिव (CMO) आर.के. सुधांशु, सचिव (गृह) शैलेश बगोली, DGP दीपम सेठ, ADG अजय प्रकाश अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *