देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन गया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले सेनानियों को नमन करें। उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर साझा करने का भी आग्रह किया।