देहरादून में आज बजेगा युद्ध का सायरन, पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल – uttarakhandawaaz.in

देहरादून में आज बजेगा युद्ध का सायरन, पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल

देहरादून ,

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज बुधवार को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 4 बजे शहर के पांच स्थानों पर एयर रेड सायरन बजेगा, जिससे मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी।

इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का परीक्षण करना है। ड्रिल में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी भाग लेंगे।

🔔 मॉक ड्रिल के स्थान:

  1. आराघर चौकी

  2. धारा चौकी

  3. एनआईईपीवीडी

  4. कलेक्ट्रेट

  5. लक्खीबाग पुलिस चौकी

ड्रिल से पहले मंगलवार को इन सभी स्थानों पर सायरनों की जांच की जा चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सिविल डिफेंस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *