अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान

देहरादून ,

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेशव्यापी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सिडकुल, जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मतदाता शिविर आयोजित किए गए। वहीं पर्वतीय जनपदों में भी मनरेगा श्रमिकों और सड़क निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के साथ चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया।

थीम “माई वर्क, माई च्वॉइस; माई वोट, माई वॉइस” के अंतर्गत पूरे मई माह में औद्योगिक क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर श्रमिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, सुधार करवाने और बदलाव करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा उन्हें मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

नए मतदाता फॉर्म की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया:

  • फॉर्म 6: नया नाम दर्ज करने के लिए

  • फॉर्म 7: आपत्ति या नाम हटाने हेतु

  • फॉर्म 8: जानकारी में संशोधन या स्थानांतरण हेतु

यह फॉर्म BLO, ERO कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए www.voters.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *