पैथोलॉजी लैब और रक्तकोष संचालकों की बैठक में डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने दिये निर्देश
देहरादून ,
बुधवार को देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद के रक्तकोष संचालकों तथा निजी पैथोलॉजी लैब प्रतिनिधियों की एक बैठक आहूत की गयी। डेंगू रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु आहूत इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि डेंगू जांच हेतु विभागीय स्तर से निजी चिकित्सालयों एवं लैब हेतु अधिकतम दरें तय कर दी गयी हैं, इन्हीं दरों पर डेंगू टेस्ट किये जायेंगे।
डेंगू टेस्ट की दरें ।
डेंगू एलाइजा टेस्ट 1100 (NABL lab)
डेंगू एलाइजा टेस्ट 1000 (non NABL lab)
डेंगू rapid टेस्ट (NS1) 500
डेंगू rapid टेस्ट (NS1+IgG+IgM combo test) 800
डेंगू टेस्ट हेतु निर्धारित अधिकतम दरों की सूची निजी चिकित्सालयों एवं लैब के वेटिंग एरिया एवं बिलिंग काउंटर पर चस्पा करनी होगी। यह भी निर्देशित किया गया कि डेंगू के लाक्षणिक मरीजों का ही टेस्ट किया जायेगा, मरीजों का अनावश्यक टेस्ट ना करने की हिदायत सीएमओ द्वारा दी गयी।
