देहरादून ,
जनपद देहरादून में कुट्टू के आटे से कई लोगो के बीमार होने के प्रकरण में मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी ली गयी व जिलाधिकारी देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
जिला पुलिस द्वारा तत्काल 02 घण्टे के अन्दर ही 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड़ कर सील कर दिया गया जहाँ से लोगों द्वारा कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया गया था जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। पुलिस प्रशाशन की टीमों द्वारा लगातार उक्त दुकानों व स्टोरों में रेड मारकर ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी सीज किया गया है जिसमें मिश्रण किये जाने की सम्भावना है व दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है।
