देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदों ने ली शपथ – uttarakhandawaaz.in

देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदों ने ली शपथ

आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री धामी शपथ ग्रहण समारोह में रहे मौजूद

देहरादून ,

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में जनता मौजूद थी।

मुख्यमंत्री धामी ने मेयर सौरभ थपलियाल एवं नवनिर्वाचित पार्षदों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर देहरादून नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार शहर के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी। हमारा ध्येय शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ बेहतर अनुभव लेकर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *