वारदात के इरादे से घूमते दो संदिग्ध गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद – uttarakhandawaaz.in

वारदात के इरादे से घूमते दो संदिग्ध गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

हरिद्वार ,

किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 32 बोर और 9 एमएम की पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद किये है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। झबरेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक बीती रात पुलिस इकबालपुर चैकी क्षेत्र में चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध नजर आये। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। जिनको भागता देखकर पुलिस टीम को उनपर शक हुआ और उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उनके पास से एक 32 बोर और एक 9 एमएम की पिस्टल और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शंशाक पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम रूहालकी दयालपुर भगवानपुर हरिद्वार और शुभम पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम खानपुर भगवानपुर हरिद्वार बताया है। जिनका अपराधिक इतिहास खंगालने पर पुलिस को मालूम हुआ कि आरोपी शंशाक पर विभिन्न धाराओं में 06 मुकदमें और दूसरे आरोपी शुभम पर एक मुकदमा सहारनपुर में दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *