देहरादून ,
घंटाघर स्थित एक बैकरी की दुकान के गोदाम में सुबह लगी आग को होमगार्ड के जवान चंद्र मोहन यादव ने तत्परता दिखाते हुए न केवल अग्निशमन की गाड़ी को तत्काल बुलाकर बहादुरी और समझदारी दिखाई बल्कि एक बड़ी घटना होने के साथ ही साथ बड़े नुकसान होने से बचा लिया। अग्निशमन के कर्मचारियों ने लगी आग को बुझाकर उस पर काबू पा लिया। यहां आज सुबह करीब पांच बजे देहरादून के दिल घंटाघर में स्थित एक बैकरी की दुकान का गोदाम है जो कि घंटाघर की तंग गली में है और वहां लगी आग की घटना को होमगार्ड के जवान चन्द्र मोहन यादव ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए इसके साथ न केवल अग्निशमन की गाड़ी को तत्काल बुलाकर अपने साहस व बहादुरी का परिचय देते हुए बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया क्योंकि न केवल बेकरी अपितु इसके आस पास टीवी, फ्रिज व कपड़े की दुकानों के साथ इलाहाबाद बैंक भी स्थित है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते ड्यूटी कर लौटते समय होमगार्ड ने साहस व समझदारी न दिखाई होती तो यह हादसा बड़ा रूप भी ले सकता था और वहीं कई प्रत्याक्षदर्शी जहां इसे शॉट सर्किट तो कोई जार्नेटर कि चिंगारी से लगी आग बता रहे था खैर जाँच में जो भी निकले परन्तु देहरादून एक बार फिर भीषण अग्नि कांड से बच गया है और वहीं दुकानदारों एवं बैंक के अधिकारी द्वारा होमगार्ड चन्द्र मोहन यादव को शुक्रिया कहा और चर्चा चल रही थी कि होमगार्ड को सम्मानित भी किया जायेगा।
