नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने की पत्रकारों से वार्ता
देहरादून ,
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार बाबा को नमन किया और उनके आशीर्वाद से केदारनाथ की देवतुल्य जनता ने विधायक चुना है और विधिवत रूप से आशा नौटियाल ने शपथ ली है। आज विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि केदारनाथ विधानसभा के पूरे संकल्प के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगें, विकास के कामों को तेज गति प्रदान करेंगें, वहीं पहले ही केदारनाथ का भव्य व दिव्य रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीव्र गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से पहले जो घोषणा, शासनादेश जारी किये और जो वायदे जनता से किये है उन्हें पूरा किया जायेगा। आशा नौटियाल की यह जीत सनातन की जीत है प्रधानमंत्री के द्वारा किये गये विकास कार्यों की जीत है तथा केदारनाथ की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि हार उनकी है जिन्होंने क्षेत्रवाद व जातिवाद फैलाने और झूठा प्रचार किया है और क्षेत्रवाद व जातिवाद को बढ़ावा देने का काम किया। यह जीत ऐसे लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हृदय में उत्तराखंड बसता है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि शीतकालीन यात्रा प्रवास के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं बारह माह यात्रा हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए कल से ही शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों पर स्वयं जायेंगें और मंत्री व संगठन के लोग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी जायेंगें। एक अन्य प्रश्न में उन्होंने कहा कि शुरूआत के दिनों में उत्तरकाशी गये थे तो ज्ञापन दिये उत्तरकाशी मामले को लेकर जिलाधिकारी को पुनः परीक्षण करने के आदेश दिये और जल्द ही इस पर रिपोर्ट सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अनुभवी व्यक्ति है उनका एक लंबा कालखंड रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अलग वर्क कल्चर आया है। हरीश रावत भी सत्य ही कह रहे है। बाहरी लोग नियमों को ताक रखकर जमीन खरीद रहे है अब वही लोग अपनी अपनी जमीनों को बेच रहे हैं। लंबे समय तक विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है और भू कानून को लेकर उनके सुझाव ले रहे हैं पहले से बने भू कानून का उल्लंघन किया है साथ ही अनेक जनपदों की रिपोर्ट को जनता के सामने लाये हैं।
