देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 10000 का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 10000 का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा,जिंदा कारतूस,खोखा राउंड व डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद

देहरादून ,

कल देर रात चौकी झाझरा द्वारा सिटी कंट्रोल को बताया गया सिंहनीवाला मैं चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भागा है। सूचना पर सभी चेक पोस्ट आउट पोस्ट को चेकिंग हेतु अलर्ट किया गया है और बदमाशों की लोकेशन शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश व पुलिस के बीच प्राप्त हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुघायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय सहसपुर लाया गया*

मुठभेड़ में घायल बदमाश युसुफ पुत्र युनूस निवासी खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार थाना प्रेमनगर का 10000 का इनामी बदमाश है जो कि गौकशी के अपराध में वांछित है जिसके विरुद्ध थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं० 158/2024 धारा 5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत है।

बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही *बदमाश लंबे समय से गौकशी के अपराधों में लिप्त पाया गया है। वहीं एसएसपी द्वारा चिकित्सालय पहुंचकर बदमाश के बारे मैं जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *