पेंट करने वाला ही निकला रिटायर्ड एसडीएम के घर में लाखों के आभूषण चोरी करने वाला मुखानी पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

नैनीताल  ,

श्रीमती सुशीला रावत पत्नी श्री सुरेन्द्रपाल सिहं रावत निवासी सी41 जज फार्म थाना मुखानी जनपद नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि उनके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु जनपद स्तर पर टीमें घटित की गयी व घटना का तत्काल अनावरण करने हेतु अधीनस्थों अधिकारियों एवं गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीमों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र मुन्ना लाल कश्यप निवासी पंचशील कॉलोनी- पीलीकोठी थाना मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र- 32 वर्ष को क्रियाशाला रोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चुराया गया माल बरामद कर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

*बरामद माल:-*
*1. एक अँगूठी पुखराज नग सहित पीलीधातु,
*2. एक अँगूठी नग वाली पीलीधातु,
*3. कान के टाप्स पीलीधातु 01 जोड़ी,
*4. मँगलसूत्र में पीलीधातु पैण्डुलम काले दाने की माला सहित,
*5. एक नथ पीलीधातु ,
*6. 01 जोड़ी कड़े पीलीधातु,
*7. एक माला पैण्डुलम सहित सफेद धातु ,
*8. नकद धनराशि 1000/- रुपये

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम के उत्सह वर्धन हेतु 5,000/-रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *