विदेशियों के नाम होने का आरोप
बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ना लिखे बाहरी लोगो के नाम
प्रशासक ने कहा बैठक में करेंगे परीक्षण
मुनस्यारी।
नगर पंचायत मुनस्यारी की मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों तथा बाहर से आए लोगों के नाम लिखे जाने से नाराज जिला पंचायत सदस्य जगत न्यायालय में जाने की धमकी दी है। उन्होंने नगर पंचायत के प्रशासक को लिखित नोटिस भेजकर प्रशासक ने मतदाता सूची के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मुख सूची को रखने और आपत्ति के निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाए। नगर पंचायत मुनस्यारी के अंतर्गत शामिल 5 ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दिए बिना मतदाता सूची बनाई गई।

सोमवार को मतदाता सूची पर आपत्ति करने का अंतिम अवसर था। इसकी जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि नगर पंचायत गठन के बाद निर्वाचन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सरकार द्वारा अभी तक पंचायत को भंग नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत प्रशासक द्वारा मतदाता सूची बनने तथा आपत्ति का अंतिम समय सोमवार को था, इसकी जानकारी निर्वाचित प्रतिनिधि को नहीं दी गई है।
उन्होंने प्रशासक को पत्र लिखकर विदेशी नागरिकों के नाम लिखे जाने पर आपत्ति व्यक्ति की।
उन्होंने कहा कि इन 5 ग्राम पंचायतों में जमीन लेकर रहने वाले तथा व्यवसाय करने के लिए बाहरी प्रदेशों से आए लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन करने का सुझाव दिया गया।
इनके नाम भी बिना वेरिफिकेशन के मतदाता सूची में दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहरी प्रदेशों के लोगों के नाम लिखे गए तो हमें सक्षम न्यायालय में जाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
नगर पंचायत के प्रशासक तथा उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसेला द्वारा बताया गया है कि मतदाता सूची को अंतिम प्रकाशन से पहले निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मुख रखा जाएगा। उनकी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा।