गैरसैंण-कर्णप्रयाग NH 109 पर गहरी खाई में गिरने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मृत्यु

 

गैरसैंण से कर्णप्रयाग की और जा रहा था वाहन

गैरसैंण ,

एक फोर्स वाहन गैरसैंण-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग 109 पर गैरसैंण ब्लॉक के खेती गांव के समीप भोगाड़ गधेरे के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमे घटनास्थल पर ही वाहन चालक की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक वीरेंद्र सिंह रावत (45 वर्ष) गैरसैंण से कर्णप्रयाग जा रहे थे इस दौरान उनका वाहन फ़ोर्स क्रूजर (UK TB- 5679 ) अनियंत्रित होकर खेती गांव से आगे भोगाड़ गदेरे के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा इस दौरान घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सुबह अपने दुपहिया वाहन से गुजर रहे आदिबद्री निवासी स्थानीय व्यक्ति ने आदिबद्री पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी, जिसके बाद जिला कंट्रोल रूम चमोली द्वारा SDRF गौचर को उक्त घटना की सूचना दी गई। घटना स्थल पर पहुंचकर SDRF,पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से शव को गहरी खाई से निकाला गया। शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *