स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में स्वच्छता मित्रों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देहरादून ,

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को परेड ग्राउंड में स्वच्छता मित्रों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्वच्छता मित्रों और उनके परिजनों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया गया। शिविर में कुल 295 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 113 निशुल्क रक्त जांच, 24 गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण और 10 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल, डॉ सी एस रावत, डॉ प्रदीप राणा, डॉ एन के त्यागी, डीएमओ सुभाष जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *