कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, ज्ञापन – uttarakhandawaaz.in

कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, ज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में दलालों का प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने की मांग की
देहरादून,

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विनोद सिंह चैहान के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने आरटीओ कार्यालय में दलालों का प्रवेश प्रतिबंधित किये जाने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान किये जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन करते हुए आरटीओ को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में विनोद चैहान ने कहा कि देहरादून जनपद के कई मुख्य मार्गों यथाः चकराता रोड़, शिमला बाईपास रोड, हरिद्वार रोड़ पर संचालित माल वाहक गाडियां डम्पर, ट्रक आदि जिनमें निर्माण सामग्र्री इंट, बजरी, रेता आदि ढोया जा रहा है और न केवल मानकों के विपरीत ओवर लोडिंग कर चल रहे हैं अपितु नो एन्ट्री के समय में भी तेज गति से चलाये जा रहे हैं जिससे ओवर स्पीड के कारण आये दिन दुर्घटनायें घटित हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून शहर में कई बसें जिनकी अनुमति की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, बिना परमिशन के चल रहे हैं जिससे शहर में प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि इन बसों में कई बसें अन्य प्रदेशों की भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन डग्गामार बसों में सवारियों को ठूस-ठूस कर भरा जा रहा है जो किसी बडी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के नाम पर चल रही इलैक्ट्रिक बसों के स्टॉपेज निर्धारित न होने से आम जनता को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस महामंत्री विनोद चैहान ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि आरटीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की कार्यप्रणाली के चलते कर्मियों की मिलीभगत से लाइसेंस बनाने से लेकर गाडियों के अन्य काम कराने के लिए आम आदमी को दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है तथा आरटीओ कार्यालय दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। कांग्रेसजनों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से मांग की है कि रेत, बजरी, ईट आदि निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों की स्पीड निर्धारित की जाय तथा नो एन्ट्री समय में इन वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबन्धित किया जाये। इस अवसर पर अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *