दून पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम/ज्वेलर्स की दुकानों में चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

चेकिंग के दौरान सभी शोरूम्स/दुकानों में सुरक्षा प्रबंधों की हुई समीक्षा

प्रतिष्ठानों में अलार्म व सीसीटीवी कैमरा ना होने/खराब होने पर संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को जारी किए गए नोटिस

तय सीमा के भीतर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

मानकों के अनुरूप सुरक्षा प्रबंध न करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई

देहरादून ,

हरिद्वार जनपद के रानीपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सुनार की दुकान में डकैती के बाद देहरादून पुलिस भी हरकत में आ गई है। ज्वैलरी शोरूम/ज्वेलर्स के दुकानों में ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा अपने- अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों को चैक करने हेतु स्थित ज्वेलरी शोरूम/ ज्वेलर्स की दुकानों की आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

इस क्रम में आज सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा ज्वेलरी शोरूम / ज्वेलर्स की दुकानों में आकस्मिक चेकिंग कर प्रतिष्ठानों में लगे अलार्म, सीसीटीवी कैमरों व अन्य सुरक्षा प्रबंधों को चेक किया गया। इस दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में लगभग 419 ज्वेलरी शोरूम/ ज्वेलर्स की दुकानों को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान 361 दुकानों में अलार्म तथा 11 दुकानों में सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिस पर सभी 372 प्रतिष्ठान स्वामियों को पुलिस द्वारा नोटिस निर्गत करते हुए निर्धारित समय अवधि के भीतर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि समय सीमा के बाद सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *