रैफरी एसो. के टेक्नि. एडवाइजर विरेन्द्र सिंह रावत इंडियन ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित – uttarakhandawaaz.in

रैफरी एसो. के टेक्नि. एडवाइजर विरेन्द्र सिंह रावत इंडियन ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित

देहरादून ,

देहरादून फुटबाल एकेडमी एवं उत्तराखंड फुटबाल रैफरी एसोसिएशन के टेक्निकल एडवाइजर डाक्टर विरेन्द्र सिंह रावत को राज्य खेल फुटबाल के विकास के लिए इंडियन ग्लोरी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाक्टर विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि जिस इंसान ने पूरा जीवन खेल के लिए समर्पित किया हुआ है उत्तराखंड के राज्य खेल फुटबाल के विकास के लिए अपने शरीर को कड़ी मेहनत से निखारा और पच्चीस साल से गर्मी, बरसात, सर्दी हो और हर मौसम का सामना किया है लेकिन आज भी वही जोश पचपन वर्ष की उम्र मे  भरपूर जोश युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि रात दिन केवल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए लगे रहते है और नशे से दूर कर रहे और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे है राज्य खेल के लिए डॉ रावत ने नौकरी छोड़ी, कर्ज लिया, जेल गए, जमीन बेची, शोषण सहा और कई बार घायल हुए, लेकिन जीवन में हार नहीं मानी और हर वर्ष समस्त भारत वर्ष से अनगिनत स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किये जा चुके है। इस अवसर पर डॉ रावत को कीटस क्राफ्ट प्रोडक्शन लुधियाना पंजाब सरकार के फाउंडर डायरेक्टर नीरज गोयल, विद्या सागर कॉलेज ऑफ वूमेन कोलकाता की प्रिंसिपल सुतापया रॉय, डायरेक्टर राहुल रॉय के द्वारा ऑनलाइन अवार्ड से नवाजा गया हैै। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दिन को उन्होंने तह दिल से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *