आरूषी सुंदरियाल के झूठ का पर्दाफाशः सोनिया आनंद रावत – uttarakhandawaaz.in

आरूषी सुंदरियाल के झूठ का पर्दाफाशः सोनिया आनंद रावत

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चलते किया षड्यंत्र
देहरादून ,

आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं समाज सेविका सोनिया आनंद रावत ने एक विज्ञप्ति जारी कर आरूषी सुंदरियाल जो कि खुद को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताती है के झूठ का पर्दाफाश करने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान के साथ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर की ओर से जारी एक पत्र एवं उनका वीडियो भी संलग्न की है, जिसमें सुमित्रा भुल्लर के द्वारा यह कहा गया है कि आरुषि सुंदरियाल जो कि खुद को युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बता रही है झूठ है एवं इस नाम की कोई महिला यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नहीं है इस पर सोनिया ने कहा कि आरूषी सुंदरियाल ने षड्यंत्र के तहत सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया क्योंकि वह जानती थी की मैंने बरसों की मेहनत एवं समाज की सेवा एवं अपने गायन से समाज में अपना नाम स्थापित किया है उसने मेरे नाम का सहारा लेकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की जो की बहुत ही हल्की हरकत है उन्होंने कहां की इस प्रकार के झूठे लोगों का पर्दाफाश होना चाहिए जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जा सके एवं इस प्रकार की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *