प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा होंगे समिति के अध्यक्ष होंगे
देहरादून ,
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी परचम लहरायेगी। यहां जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की ओर से जारी समन्वय समिति में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समिति के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक ममता राकेश, काजी निजमुद्दीन, विक्रम सिंह नेगी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी सदस्य होंगें। उन्होंने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
