ई ऑटो चालकों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, मुनिकीरेती में ई ऑटो को एंट्री देने की मांग

ऋषिकेश ,

टिहरी जिले के मुनिकीरेती में एंट्री नहीं मिलने से ई ऑटो चालकों ने क्रमिक अनशन शुरू किया है। 26 अगस्त से क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन भी करने की चेतावनी चालकों ने दी है। चालकों ने आज एसडीएम को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें समस्या का समाधान करने की मांग चालकों ने की है। इसके अलावा आंदोलन को असमाजिक तत्वों के द्वारा बदनाम करने का आरोप भी चालकों ने लगाया है। इस संबंध में भी एसडीएम से शिकायत कर जांच की मांग की गई है। यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि असामाजिक तत्व आंदोलन के बीच में पहुंचकर आंदोलन को बरगलाने का काम कर रहे हैं। कुछ शरारती तत्व गांधीगिरी से चल रहे धरने के बीच अशांति फैलाने की कोशिश भी कर रहे हैं। जिनकी शिकायत एसडीएम से की गई है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही मुनि की रेती में चालकों को एंट्री नहीं मिली तो आमरण अनशन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन और कार्मिक अनशन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *