मुमटी की खिड़की तोड़ कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

मुमटी की खिड़की तोड़ कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

हरिद्वार ,

मुमटी की खिड़की तोड़ कर घर में घुसकर चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गयी चांदी की एक जोड़ी पजेब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला ने बताया कि रवि चैहान पुत्र महावीर चैहान निवासी ग्राम जियापोता कनखल ने 21 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर की मुमटी की खिड़की तोड़कर घर में घुसकर जेवरात चोरी कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों को दबोचने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर ग्राम कटारपुर से दो संदिग्धों को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक जोड़ी की पजेब बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम बहादुर पुत्र अतर सिंह और दीपक पुत्र जगदीश निवासीगण कटारपुर पथरी हरिद्वार बताते हुए ग्राम जियापोता में मुमटी की खिड़की तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *