पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच नोक-झोंक व धक्का मुक्की
देहरादून ,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्नवान पर केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर अपने साथी पूंजीपतियों को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आईटी आदि का लगातार दुरुपयोग किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने राजधानी में जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी के बीच केन्द्र सरकार के खिलाफ गरजते हुए ईडी कार्यालय के पास पहंुचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इकटठा हुए और वहां से केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर अपने पूंजीपतियों को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आईटी आदि का लगातार दुरुपयोग किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने राजधानी में जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुई ईडी कार्यालय के पास पहंुचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक व धक्का मुक्की हुई ओर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई वरिष्ठ नेता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस प्रकार आज केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दल के नेताओं के परेशान करने के लिए किया जा रहा है उससे इन जांच एजेंसियों की निष्पक्षता एवं कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ऐजेंसियों के विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ किये जा रहे लगातार दुरूपयोग का कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती आ रही है। इस दौरान सभा के बाद में धरने प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई और जहां पर सभी धरने पर बैठे रहे। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसजन शामिल रहे।
