ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत – uttarakhandawaaz.in

ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

देहरादून ,

जनपद टिहरी गढवाल के जखमियाली में एक ट्रैक्टर के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक की मौत हो गई। मौके पर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और शव को जिला पुलिस के सुपुर्द सौंप दिया गया। यहां थाना घनसाली से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा रोड़ पर जखमियाली में एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई, वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मृतक को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक ले जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक का नाम आदेश सिंह पुत्र अज्ञात, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *