पुलिस ने होटल संचालक पर कसा शिकंजा, गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुनिकीरेती ,

नाबालिग से दुष्कर्म करने के लिए होटल में कमरा देने वाले संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल संचालक ने कमरा किराए पर देते समय मानकों का पालन नहीं किया। जानकारी होने के बावजूद नाबालिग और युवक को कमरा किराए पर दिया।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक 14 बीघा निवासी एक नाबालिग को शिवाजी नगर गली नंबर 34 में रहने वाला रविंद्र मिश्रा बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रविंद्र मिश्रा ने क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में कमरा किराए पर लेकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में रविंद्र मिश्रा को पुलिस गिरफ्तार का जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने होटल संचालक पर भी अपना शिकंजा कसा है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि जांच में पुलिस ने देखा होटल संचालक ने कमरा किराए पर देने के समय केवल युवक की आईडी जमा की और मामला जानकारी में आने के बावजूद नाबालिग को युवक के साथ होटल में कमरा किराए पर दिया। यदि होटल संचालक जागरूकता दिखाता और पुलिस को सूचना देता तो एक नाबालिग की अस्मत लूटने से बच जाती। इसलिए पुलिस ने होटल संचालक अंकुश यादव निवासी जालौन उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *