जल निगम ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी की करंट से मौत मृतक के परिजनों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप – uttarakhandawaaz.in

जल निगम ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी की करंट से मौत मृतक के परिजनों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

ऋषिकेश ,

ऋषिकेश जल निगम ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी की करंट करने से मौत हो गई है। परिजनों ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला ने बताया कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय विपिन कुमार निवासी खारा स्रोत मुनिकीरेती के रूप में हुई है। विपिन कुमार ऋषिकेश जल निगम के ऑफिस में स्वीपर के पद पर कार्यरत था। ज्यादातर वह रात को ड्यूटी करता था। 26 तारीख की रात को वह जल निगम के ऑफिस में ड्यूटी करने के लिए गया। आज सुबह घर वापसी के दौरान विपिन कुमार ऑफिस में लगे कूलर के निकट लगे पानी की टोटी से मुंह धोने लगा। मौके पर बिजली की खुली तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वहीं विपिन कुमार के परिजनों ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते खुले तार को चेक किया जाता तो आज विपिन कुमार जीवित होता। मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि विवाह की ओर से अपनी जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *