प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री ने की सीडीएस अनिल चैहान से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली ,

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चैहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस अनिल चैहान से देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डोलोजिस्ट एवं नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती करने का आग्रह किया ताकि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड में अन्य जगहों पर भी सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पालिक्लीनिक खोलने हेतु अनुरोध किया गया। इस अवसर पर इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में वार विडो गल्र्स एंड ब्वाॅयज हॉस्टल के निर्माण तथा गढ़वाल में आर्मी स्कूल के निर्माण का भी अनुरोध किया। इस दौरान सीडीएस अनिल चैहान ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सेना की ओर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *