देहरादून ,
केदारनाथ विधानसभा से विधायक श्रीमती शैला रानी रावत का आज लंबी बीमारी का बाद निधन हो गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मृत्यु पर दुख जताते हुवे कहा की लोकप्रिय नेता शैला रानी जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने इस दुखद अवसर पर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
केदारनाथ की दिवंगत विधायक स्वर्गीय श्रीमती शैलारानी रावत जी का पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय बलवीर रोड पर प्रातः 10.30 कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा मा. मुख्यमंत्री सहित सभी लोग उनको बीजेपी मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।