धामी सरकार बनाएगी इस बार 38वे राष्ट्रीय खेलों को यादगार – uttarakhandawaaz.in

धामी सरकार बनाएगी इस बार 38वे राष्ट्रीय खेलों को यादगार

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सभी तैयारियां सितम्बर तक पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इन खेलों के आयोजन से प्रदेश के साहसिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के लिए शहरी क्षेत्रों के अलावा पर्वतीय जनपदों में भी उपयुक्त स्थल चुने जाने एवं अवस्थापना संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *