अतिक्रमण हटाने के नाम पर एनएच के जेसीबी ने उजाड़ दिये दो जून की रोटी के जुगाड़ 34 खोखे

पौड़ी गढ़वाल ,

मंडल मुख्यालय पौड़ी में पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ आज बारिश के मौसम के बीच एनएच का जेसीबी गरीबों की दो जून की रोटी के जुगाड़ खोखों पर आपदा बन गरज उठा! जिसके तहत जेसीबी के माध्यम से 34 खोखों को ज़मीदोज़ किया गया।हालांकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने से पहले ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण को स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया था,लेकिन इस दौरान कुछ महिला व्यवसायियों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध जताया, इस दौरान उनके प्रशासन के साथ काफी तीखी नोकझोंक भी हुयी। प्रशासन की ओर से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया और बाद में महिला पुलिस द्वारा अतिक्रमण स्थल से हटा दिया गया। इसके बाद अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की और पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुर्व में नगरपालिका परिषद पौड़ी और समाज कल्याण विभाग द्वारा अवैध रूप से निर्मित 34 खोखों ज़मीदोज़ कर दिया गया। हालांकि व्यापारियों ने उन्हें नगर पालिका द्वारा अन्यत्र विस्थापित करने की माँग भी की गयी,जिसपर इन छोटे गरीब व्यवसायियों को अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है और वे बेरोजगार हो गये हैं।अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान एसडीम के नेतृत्व में राजस्व प्रशासन,पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद तथा एनएच विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *