बाप-बेटे पर चाकू से हमला करने वाला हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

बाप-बेटे पर चाकू से हमला करने वाला हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

घायल बेटे को चिकित्सकों ने किया था मृत घोषित, पिता को किया रेफर
दूसरा हत्यारोपी चाचा अभी भी फरार, पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी
हरिद्वार ,

ग्राहक को लेकर पड़ौसी दुकानदार बाप-बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला करने तथा घटना में बेटे की मौत हो जाने के मामले में फरार हत्यारोपी भतीजे को पुलिस ने बीती शाम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। जबकि हत्या में शामिल चाचा अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस ने हत्यारोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 17 जून 24 की रात को लालजीवाला बस्ती में ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में हुए विवाद में एक दुकानदार ने अपने चाचा के साथ मिलकर पडौसी दुकानदार बाप-बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बाप-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल बेटे को मृत घोषित कर दिया था। जिसकी पहचान दिनेश पुत्र रामजीत निवासी लालजीवाला बस्ती कोतवाली नगर हरिद्वार के तौर पर हुई थी। जबकि पिता को उपचार के लिए हॉयर सेंटर एम्स रेफर कर दिया था। घटना के बाद हत्यारोपी चाचा-भतीजे फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित पिता की ओर से चाचा अतर सिंह और भतीजे केदार ऊर्फ खैरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्यारोपी चाचा-भतीजे को दबोचने के लिए उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी थी। लेकिन हत्यारोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो रहे थे। सूचना पर बीती शाम को पुलिस टीम ने फरार हत्यारोपी भतीजे केदार ऊर्फ खैरिया पुत्र बुधई निवासी बदाँयू उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी लालजीवाला हरिद्वार को चमगादड़ टापू से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को दर्ज मुकदमें में निरू) करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे हत्यारोपी फरार चाचा अतर सिंह की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *