राजकीय महिला अस्पताल में तैनात महिला पीआरडी जवान की सूझबूझ से पकड़ी
हत्यारोपी नाबालिग का बॉयफ्रेड अस्पताल से सामान लेने के बहाने हुआ फरार
बॉयफ्रेड के वापस लौटने के इंतजार में नाबालिग ने पूरी रात महिला अस्पताल में बिताई
महिला अस्पताल की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लिया
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने जबलपुर पिता व भाई के दोहरे हत्याकाण्ड से उठाया पर्दा
सूचना पर जबलपुर पुलिस हरिद्वार पहुंची, नाबालिग से पूछताछ के बाद हत्यारोपी की तलाश जारी
हरिद्वार ,
जबलपुर के दहला देने वाले बाप-बेटे के दोहरे हत्याकाण्ड के आरोप में शामिल नाबालिक बेटी मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गयी। पिता और छोटे भाई की हत्या के आरोप में शामिल नाबालिग बेटी महिला अस्पताल में तैनात महिला पीआरडी जवान की सूझबूझ से हत्थे चढ़ी गयी, लेकिन हत्यारोपी उसका बॉयफ्रेड समान लाने के बहाने भाग निकलने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि पिता व भाई की हत्यारोपी नाबालिग पूरी रात अपने बॉयफ्रेड के महिला अस्पताल में वापस पहुंचने का इंतजार करती रही, लेकिन सुबह तक नहीं पहुंचने पर अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को अपने संरक्षण में ले लिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी नाबालिग ने दोहरे हत्याकाण्ड से पर्दा उठा दिया। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस ने जबलपुर पुलिस से सम्पर्क कर मामले से अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि जबलपुर पुलिस हरिद्वार पहुंच चुकी हैं और आरोपी नाबालिग से पूछताछ करने में जुटी है। राजकीय महिला अस्पताल में तैनात महिला पीआरडी जवान रेखा सैनी ने बताया कि बीती शाम करीब 06 बजे को महिला अस्पताल में एक नाबालिग और युवक का हाथ थामेे पहुंचते हैं। युवक नाबालिग को वाशरूम जाने के लिए उससे कहता है जिस पर उसने नाबालिग को महिला अस्पताल के रास्ते जीडी अस्पताल के शौचालय भेज दिया। इसी दौरान बाहर इंतजार कर रहे युवक से उसने नाबालिग से सम्बंधों के बारे में जानने का प्रयास किया। युवक अचानक उसके सवालों से घबरा गया और उसने नाबालिग को अपनी बहन बताते हुए कहा कि उसकी बहन मंसूरी होस्टल में पढती है। इसकी छुट्टी पड़ गयी हैं तो वह इसको लेकर घर आगरा जा रहा है। जिस पर उसको युवक की बातों पर शक होने पर युवक से खुद का और नाबालिग का आधाार कार्ड दिखाने को बोला। इसी दौरान नाबालिग वापस लौट आती है। उसके सवालों से घबराया युवक नाबालिग से कुछ बात करता है और बाहर कुछ सामान लेने के लिए बोल कर चला जाता है। उन्होंने बताया कि जब उसने नाबालिग से युवक से सम्बंधों के बारे में पूछा तो वह युवक को अपना बॉयफ्रेंड बताती है। जिसको सुनकर उसका शक सही साबित होने पर युवक का इंतजार करती है, लेकिन उसकी रात 8 बजे तक ड्यूटी होने तक युवक वापस लौट कर नहीं पहुंचता है। जब वह अपनी ड्यूटी को समाप्त करने के बाद भी रात साढे़ नौ बजे फिर महिला अस्पताल पहुंचती है लेकिन तब तक युवक वापस लौटा। बताया कि रात ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवान ने उसका ख्याल रखकर खाना खिलाया। नाबालिग पूरी रात अपने बॉयफ्रेंड का महिला अस्पताल पहुंचने का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं पहुंचा। सुबह अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की गयी। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान बॉयफ्रेंड ने हैरान व चैकाने वाले जबलपुर के दोहरे हत्याकाण्ड से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराते हुए जबलपुर पुलिस से सम्पर्क कर पूरी जानकारी से अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि जबलपुर पुलिस टीम हरिद्वार पहुंच चुकी है जोकि दोहरे हत्याकाण्ड और फरार आरोपी के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। पीआरडी रेखा सैनी ने बताया कि जबलपुर की पुलिस ने भी उसको कोतावली नगर बुलाकर पूछताछ की।
