प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने की पत्रकारों से वार्ता
देहरादून ,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि वह नगर निगम देहरादून के सभी सौ वार्डो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम करेंगे। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि वह नगर निगम देहरादून के सभी सौ वार्डो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि भाजपा के मेयर रहे गामा पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे लेकिन इसकी जांच राज्य सरकार ने आज तक नहीं कराई गई है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रूपये को ठिकाने लगाया गया। इंवेस्टर समिट के नाम पर चकराता रोड स्थित एलआईसी की गिरासू बिल्डिंग पर साज सज्जा के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च कर दिए गए, परन्तु वहां की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं व साज सज्जा का सामान नीचे गिरने लग गये हैं। उन्होंने कहा कि जब एलआईसी ने पहले ही उक्त भवन को गिरासू भवन घोषित कर नोटिस बोर्ड लगा रखा है तो किसके कहने पर करोड़ों रूपये इस गिरासू भवन पर खर्च कर दिए गए। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि इस कार्य की जांच होनी चाहिए, और दोषी अधिकारियों व नेताओं से रिकवरी कर सरकार का घाटा पूरा करना चाहिए। जोशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे देहरादून की सड़के व नालियां खोद कर रख दी है और उसको सही करने वाला कोई नही हैं, बरसात का सीजन शुरू होने वाला है डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नही करी जिस कारण लोगो को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
