एस टी एफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 02 नशा तस्करों से किया भारी मात्रा में चरस बरामद

एएनटीएफ ने 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर व एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम चरस किया गया बरामद 

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई लाखों रुपए कीमतगि

रफ्तार अभियुक्तों द्वारा काफी समय से की जा रही थी चरस की तस्करी

अवैध नशे का बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर थे, एएनटीएफ की रडार पर

देहरादून ,

उत्तराखंड राज्य में ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के क्रम मे ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्रअंतर्गत, तपोवन रोड के पास से 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल उम्र 43 वर्ष तथा अभियुक्त आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। मौके से दो चरस् तस्कर नीरज कठैत व सौरभ चौहान भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे थे, गिरफ्तार अभी तो द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आते हैं

एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-*

*1. धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल उम्र 43 वर्ष*
2. आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20

*बरामद माल का विवरण-*

*3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *