देहरादून ,
राजधानी के अनेक मंदिरों व घरों में चैत्र नवरात्र घटस्थापन और माता के शैलपुत्री रूप की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर लोगों ने घरों में पूजा करने के साथ व्रत लिये और इसके साथ ही शहर के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां राजधानी के अनेकों मंदिरों को चैत्र नवरात्र घटस्थापन और माता के शैलपुत्री रूप की भक्तों ने सुबह भक्तों ने शुभ मूहुर्त के तहत घटस्थापना किया और भक्तों ने पूजा अर्चना कर व्रत लिया और मंदिरों में इसके बाद माता की आरती हुई। इस अवसर पर मंदिरों में काफी संख्या में भक्त पूजा करने पहुंचे। इस अवसर पर मंदिरों के पंडितों ने बताया कि 17 मार्च तक चलने वाले नवरात्र में मंदिरों में हर दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन भी होंगे। इस अवसर पर बताया गया कि चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र शुरू होते हैं। इस अवसर पर घटस्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो गये है। नवरात्र के चलते शहर के बाजारों में पूजन सामग्री, फल एवं सब्जियों की खरीदारी को लोग उमड़े और जमकर खरीददारी की। इस अवसर पर बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीददारी की जिससे व्यापारियों में उत्साह नजर आया। वहीं दूसरी ओर पंडितों ने बताया कि 17 मार्च को राम नवमी भी मनाई जाएगी। पंडितों का कहना है कि हिंदू धर्म में नवरात्रि को बेहद पवित्र माना गया है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इन नौ दिनों में माता रानी पूजा-अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। पंडितों ने बताया कि इस बार की चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जा रहा है।
