होटल के अंदर घुसकर फोन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सभी मोबाइल बरामद

रात के समय होटल के अंदर घुसकर होटल कर्मियों के कुल 05 मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सभी मोबाइल बरामद

देहरादून ,

कोतवाली ऋषिकेश में कपिल देव पासवान पुत्र दुखी पासवान निवासी ग्राम नूतनकोर थाना मजोकिया जिला बेतिया बिहार हाल निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई थी मैं वर्तमान में चंद्रभागा पुल के पास सिंगल के वन होटल में काम कर रहा हूं मेरे साथ चार अन्य व्यक्ति भी काम करते है हम सभी इसी होटल में रहते हैं।
बताया कि दिनांक 15 अगस्त 2023 की रात को हम सभी लोग सो रहे थे किसी अज्ञात चोर ने हम सभी के कुल पांच मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

चोरी की उपरोक्त घटना के बाद गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर, सर्विलांस की सहायता त्रिवेणी घाट से एक अभियुक्त को घटना उपरोक्त से संबंधित चोरी किए गए पांच मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*
1-सोनू देवनाथ उर्फ बाटली पुत्र निमाई निवासी हनुमान मंदिर के सामने माया कुंड ऋषिकेश देहरादून उम्र 33 वर्ष

*बरामदगी विवरण*
1-02 मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी
2-02 मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी
3-01 मोबाइल फोन इंफिनिक्स कंपनी

पूछताछ विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया की 15 अगस्त की रात को मैंने यह सभी मोबाइल चंद्रभागा पुल के पास एक होटल की पहली मंजिल पर सो रहे व्यक्तियों के पास से चुराए थे तथा आज इनको बचने के लिए त्रिवेणी घाट पर आया था|

अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *